Friends actor matthew perry dies: हॉलीवुड के चर्चित सिटकॉम शो फ्रेंड्स के जाने-माने एक्टर मैथ्यू पैरी का आज निधन हो गया। वो महज 54 साल के थे। हॉलीवुड शो फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग (Chandler Bing) का किरदार निभाकर रातों रात चर्चा में आए टीवी सीरियल स्टार मैथ्यू पैरी का लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में निधन हुआ है। वो अपने ही घर में बाथटब में मृत पाए गए। पुलिस को घटनास्थल पर इस दौरान कोई ड्रग्स नहीं मिला। जिसके बाद माना जा रहा है कि उनकी मौत पानी में डूबकर हुई थी। पुलिस के मुताबिक मैथ्यू पैरी की मौत के पीछे हत्या का अंदेशा नहीं दिख रहा है।
फ्रेंड्स से रातों-रात स्टार बने थे मैथ्यू पैरी
मैथ्यू पैरी हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रहे। मैथ्यू पैरी का जन्म अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के विलियम्सटाउन में हुआ था। वो शुरुआत से ही एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए मैथ्यु पैरी के कम ही उम्र में हॉलीवुड आ गए थे। लंबे स्ट्रग्ल के बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में कुछेक किरदार मिलने लगे। मैथ्यू पैरी के अभिनय की शुरुआत टीवी सीरीयल में छोटे किरदारों से की। बाद में टीवी सीरियल ब्वॉयज विल बी ब्वॉयज में निभाया गया उनका किरदार काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद मैथ्यू पैरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ग्रोइंग पेन्स और सिडनी जैसे टीवी सीरियल्स से दर्शकों को इंप्रेस किया। हालांकि साल 1994 में आया उनका टीवी सीरियल फ्रेंड्स एक्टर के करियर की सफलता रही। जिसमें उनका निभाया गया चैंडलर बिंग का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। इस किरदार ने उन्हें रातों-रात सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। इस शो में उनकी दमदार कॉमेडी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। जिसके बाद उन्हें 'सटायर किंग' तक के नाम से जाना गया।
TRENDING NOW
मैथ्यू पैरी को लग गई थी ड्रग्स की लत
हालांकि इस बीच टीवी सीरियल स्टार मैथ्यू पैरी को ड्रग्स की बुरी लत लग गई थी। वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे। लेकिन इस बुरी लत ने उन्हें काफी परेशान किया। इस दौरान उनका काफी वजन घट गया था। इस वजह से उन्हें रिहैब सेंटर तक में भर्ती होना पड़ा था। बाद में काफी मुश्किल से उनकी ये बुरी लत छूटी थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates
