Priyanka Chopra के जेठ-जेठानी लेंगे तलाक, Sophie Turner-Joe Jonas 4 साल की सीक्रेट मैरिज को करेंगे खत्म?

Joe Jonas And Sophie Turner Divorce: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ जोई जोनस और जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के रिश्ते में तनाव चल रहा है। दावा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।

By: Kavita  |  Published: September 4, 2023 9:29 AM IST

Priyanka Chopra के जेठ-जेठानी लेंगे तलाक, Sophie Turner-Joe Jonas 4 साल की सीक्रेट मैरिज को करेंगे खत्म?

Priyanka Chopra's Brother In Law Divorce: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का परिवार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रियंका चोपड़ा की तरह उनके जेठ-जेठानी एक्ट्रेस सोफी टर्नर और सिंगर जोई जोनस को भी इंडिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सोफी टर्नर और जोई जोनस हॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की केमिस्ट्री लाखों कपल्स को इंस्पायर करती है, लेकिन अब इन कपल को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जोई जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के रिश्ते में दरार आ गई है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है।

6 महीने में बिगड़ी 4 साल की शादी

हॉलीवुड कपल सोफी टर्नर और जोई जोनस (Joe Jonas) से जुड़ी ढेर सारी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दोनों के खराब रिश्ते की बात तब उठी, जब एक इवेंट में जोई के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग नहीं थी। इसके बाद से ही फैंस ने उनके और सोफी के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी का अंदाजा लगा लिया था। इसके अलावा, दोनों कुछ समय पहले ही अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया है। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोफी और जोई का रिश्ता बीते 6 महीने से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी सारी परेशानियां हैं, जिसे उन्होंने सुलझाने की भी कोशिश कीं। हालांकि, जब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई और सोफी तलाक के लिए लॉस एंजेलिस में वकीलों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं।

TRENDING NOW

दुनिया की नजरों से छुपकर की थी शादी

बता दें कि सोफी टर्नर और जोई जोनस का रिश्ता साल 2016 में शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई कर ली। दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर ही रखा। सोफी और जोई की सगाई से लेकर शादी तक की भनक लोगों को नहीं लगी थी। सोफी और जोई ने साल 2019 में लास वेगास में सीक्रेट वेडिंग की, जिसमें उनके परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुई। कपल ने अपने पहले बेबी के अनाउंस करते हुए शादी का ऐलान किया था।