Oscar 2024: 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' में होगी कड़ी टक्कर, जानें कब और कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशंस?
Oscar 2024 Details: 96वें एकेडमी पुरस्कारों को लेकर जानकारी सामने आनी शुरू हो गई हैं। इस बार 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस बार कहां और कब आप नॉमिनेशन देख सकते हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में 96वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए इंडिया की तीन फिल्मों का नाम शामिल हुआ है। इसी बीच 96वें एकेडमी पुरस्कारों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई हैं। 96वें एकेडमी पुरस्कारों की दौड़ में इस बार 265 फिल्में शामिल हैं। तो चलिए आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। कब और कैसे आप ऑस्कर अवॉर्ड्स के लाइव देख सकते हैं। ऑस्कर 2024 के लिए नामांकन कब हैं? नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कौन करने वाला है? इस खबर में हम आपको ऐसे कई सवालों के जवाब देने वाले हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड कब दिए जाएंगे है?
साल 2024 के शुरू होते ही 96वें एकेडमी पुरस्कारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई अवॉर्ड की डेट जनना चाहता हैं। तो आपको बता दें कि इस साल ये अवॉर्ड 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस दिन 23 कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
कब से शुरू होगा नॉमिनेशन?
दूसरा सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल ये है कि अवॉर्ड के लिए नामांकन कब से शुरू होने वाला है। आपको बता दें कि अवॉर्ड के लिए नामांकन की शुरूआत हो चुकी है। आज यानी 23 जनवरी से नामांकन को शुरू कर दिया गया है। इसे आप ऑस्कर के नॉमिनेशन को जानने के लिए आपको ऑस्कर डॉट कॉम और ऑस्कर डॉट ओआरजी जानकारी मिलेगी।
किन फिल्मों को मिल सकता है नॉमिनेशन?
ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए 265 फिल्में जाने वाली हैं। अब देखना होगा किन-किन फिल्मों को नॉमिनेशन मिलने वाला है। अभी तक माना जा रहा है कि बार्बी और ओपेनहाइमर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा कई फिल्मों का नाम एनाटॉमी ऑफ ए फॉल, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून, जैसी फिल्मों का नाम भी शामिल हैं।
कब और कहां होगा प्रोग्राम?
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 को लॉस एंजेलिए में अकादमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इसको लाइव आप OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख पाएंगे।
रेस में हैं इंडिया की ये तीन फिल्में
ऑस्कर अवॉर्ड्स की दौड़ में इंडिया की भी तीन फिल्में हैं। इस लिस्ट में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल', नाम हिना खान की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' और साउथ की फिल्म '2018' का नाम इस बार काफी चर्चा में रही हैं। इन तीनों फिल्मों ने साल 2023 में धमाल मचा दिया था।
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।