
Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
विनीत कुमार सिंह ने डॉक्टर बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। मुक्काबाज़ से पहचान मिली, संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से सफलता हासिल की।
Vineet Kumar Singh Exclusive Interview: विशेष बातचीत में अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने फिल्म उद्योग में अपने असामान्य सफर के बारे में खुलकर चर्चा की। अभिनय के प्रति अपने जुनून को पूरा करने से पहले, उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला किया और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से आयुर्वेद में एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। हालांकि, उनका दिल हमेशा सिनेमा की ओर था। उन्होंने बताया की उन्हें हमेशा से एक्टिंग में इंटरेस्ट था और उन्होंने मेडिकल कॉलेज में जाने से पहले ही ये फैसला कर लिया था की वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की किस तरह उनके भाई बहनों ने उनका साथ दिया है। उन्हें असली पहचान मुक्काबाज़ (2018) में श्रवण कुमार सिंह की भूमिका से मिली। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनीत ने एक महत्वाकांक्षी बॉक्सर का किरदार निभाया। जिसमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इतना ही नहीं विनीत कुमार सिंह ने कई पॉपुलर वेब सीरीज और फिल्म में अपने अभिनय से लोगो को चौकाया है। उनका बॉलीवुड सफर संघर्षों और अटूट समर्पण से भरा रहा। कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने अपने सपने का पीछा नहीं छोड़ा और साबित किया कि मेहनत और जुनून से सबकुछ संभव है। आज, विनीत कुमार सिंह अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।
Enroll for our free updates